Thursday, May 11, 2017

कुछ अच्छा सा नहीं लगता



हसरतें ख़त्म हो गयीं हैं जनाब , मौसम अब अच्छा नहीं लगता
मरने से तो अब भी डरते हैं , पर जीना कुछ अच्छा सा नहीं लगता||

काफिला जैसे कहीं रुक सा गया हो ,
मंजिल ने निशान बदल सा दिया हो ,
रात में चाँद की चांदनी तो बहोत है ,
पर यह चेहरा कुछ अपना सा नहीं लगता ||
मरने से तो अब भी डरते हैं ,
पर जीना कुछ अच्छा सा नहीं लगता |

चलते-चलते इतनी दूर आ गया हूँ ,
की लौटने का रास्ता भूल सा गया हूँ ,
अपनी कदमताल से दुनिया जीती है हमने ,
पर साथ तुम्हारा अब सच्चा सा नहीं लगता ||
मरने से तो अब भी डरते हैं ,
पर जीना कुछ अच्छा सा नहीं लगता |

मुरुस्थल की आंधी में सब धुन्धिया सा गया है ,
सपनों का महल भी कहीं दिख नहीं रहा है ,
विश्वास है, इस भंवर के दहर जाने का,
पर इस तनहा सफ़र में क्यों कोई तुम सा नहीं लगता ||
मरने से तो अब भी डरते हैं ,
पर जीना कुछ अच्छा सा नहीं लगता |

हसरतें ख़त्म हो गयीं हैं जनाब , मौसम अब अच्छा नहीं लगता
मरने से तो अब भी डरते हैं , पर जीना कुछ अच्छा सा नहीं लगता ||


रुपानी शर्मा  ( 18th april 2011 )

No comments:

Post a Comment